फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Increase heat due to clear weather, possibility rain from 17th

जम्मू कश्मीर: मौसम साफ रहने से तपिश में बढ़ोतरी, 17 से बारिश की संभावना, घाटी का तापमान 30 डिग्री के करीब

Fri, 14 Jul 2023 05:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जम्मू संभाग के कई जिलों में अचानक बारिश होने से तापमान में गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Increase heat due to clear weather, possibility rain from 17th
Rain in Srinagar - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश में बढ़ोतरी हुई है। कश्मीर के भी कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। जम्मू समेत संभाग के अन्य कई हिस्सों में धूप से पसीने छूट रहे हैं। हालांकि अभी रात में थोड़ी राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 जुलाई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


इसमें 16 और 17 जुलाई को मौसम खराब रह सकता है। जम्मू में शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। दोपहर को तेज धूप में पसीने छूटते रहे। तपिश के साथ उमस हावी है। जम्मू में आर्द्रता का प्रतिशत 66 रहा, जबकि दिन का तापमान 34.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में भी तपिश का जोर रहा। दिन में कई जगह हल्के बादल भी छाए रहे। लेकिन शाम तक बारिश का इंतजार ही रहा। कश्मीर में भी तपिश में बढ़ोतरी हुई है। यहां कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 32.3 और लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed