फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter

जम्मू कश्मीर: जले ट्रक का अधूरा नंबर खोलेगा सिद्दड़ा मुठभेड़ का राज, पंजाबी में लिखा है 'नजारा 25 टन दा'

Fri, 30 Dec 2022 02:06 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 02:06 AM IST
सार

Sidhra Encounter jammu: सिद्दड़ा मुठभेड़ में बरामद आतंकियों ने ट्रक के नंबर को मिटाने से पहले इस पर पीले रंग का पेंट कर दिया था। इसके बाद इसको किसी वस्तु से रगड़ कर मिटा दिया, लेकिन फिर भी वह कुछ अंकों को नहीं मिटा पाए। धुंधले ही सही, लेकिन दो अंक ऐसे हैं, जो इस मामले की जांच में सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter
सिद्दड़ा मुठभेड़ में जला ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्दड़ा मुठभेड़ में चारों आतंकी मारे गए। ट्रक का चालक फरार हो गया। ट्रक का इंजन और चेसी नंबर मिटा दिया गया। मुठभेड़ में ट्रक पूरी तरह से जल गया। ऐसे में अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस खाक हुए ट्रक से इस मामले की जांच में क्या मिलेगा। हालांकि इस खाक हुए ट्रक में अब भी एक चीज ऐसी है, जो इस मामले की जांच को तह तक ले जा सकती है।

विज्ञापन

Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter
सिद्दड़ा मुठभेड़ के दूसरे दिन तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

वो है ट्रक के बाएं हिस्से पर मिटाया गया ट्रक का मूल नंबर। आतंकियों ने इस नंबर को मिटाने से पहले इस पर पीले रंग का पेंट कर दिया था। बाद में इसको किसी वस्तु से रगड़ कर मिटा दिया, लेकिन फिर भी वह कुछ अंकों को नहीं मिटा पाए। धुंधले ही सही, लेकिन दो अंक ऐसे हैं, जो इस मामले की जांच में सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, ट्रक की बाईं तरफ ट्रक का मूल नंबर लगा हुआ था। नंबर की पहली वाली सीरीज के अंत में एम लिखा हुआ है, जबकि इसके पहले एक और अंक पढ़ा जा रहा है। जो या तो 3 है या फिर 7।  बता दें कि पंजाब में वाहनों के पंजीकरण वाली सीरीज में 03 बठिंडा जिले का कोड है, जबकि 07 होशियारपुर जिले का कोड है।

विज्ञापन

Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में 03 नंबर कश्मीर के अनंतनाग जिले का कोड है, जबकि 07 कोड कारगिल जिले का है। यह ट्रक जम्मू में इस्तेमाल हुआ और इस पर पंजाबी लिखी हुई है। तो ऐसे में यह साफ है कि यह ट्रक या तो जम्मू कश्मीर का है या फिर पंजाब का। ट्रक की पिछली तरफ पंजाबी में नजारा 25 टन दा भी लिखा हुआ है, जिसका मतलब यह है कि उक्त ट्रक की भार उठाने की क्षमता 25 टन की थी। यह ट्रक 12 टायरों वाला था। 

Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

ट्रक का चालक अब भी फरार

इस मामले की जांच फरार हुए ट्रक चालक पर भी टिकी हुई है। आतंकी कब ट्रक में बैठे, किस दिन बैठे, कहां से बैठे, कहां के रहने वाले थे... यह सब राज ट्रक से फरार हुए चालक से ही पुलिस को पता चलेगा। जो फिलहाल अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसका पता लगाने के लिए पुलिस कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने सिद्दड़ा पुलिस नाके से लेकर नगरोटा टीसीपी तक कई जगहों की फुटेज ली है। 

Jammu Kashmir: Incomplete number plate of burnt truck will reveal the secret of Sidda encounter
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

जांच में सबसे अहम है ट्रक

पुलिस का कहना है कि ट्रक की चेसी नंबर, इंजन नंबर सब मिटा दिया गया है। इसकी मूल नंबर प्लेट भी नहीं मिली है। ट्रक के जलने से इसमें कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, लेकिन यहीं ट्रक इस मामले की जांच में सबसे अहम है। जिसके मालिक का पता लगने पर कई जानकारियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed