{"_id":"5b4f7f8d4f1c1b3f748b5a10","slug":"jammu-kashmir-in-last-six-months-hundred-terrorist-shot-down-report-by-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बीते छह महीने में 100 आतंकियों किए गए ढेर, 43 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बीते छह महीने में 100 आतंकियों किए गए ढेर, 43 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ छिड़े मिशन में सुरक्षाबलों ने सेंचुरी मारी है। सुरक्षाबलों ने इस साल के बीते छह महीनों में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अबतक 100 आतंकियों को ढेर किया है। इस दौरान कई जवान शहीद हुए है। इसके साथ ही आतंकी मुठभेड़ में कई स्थानीय नागरिक भी मारे गए हैं।
केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि इस साल के पहले छह महीनों में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हिंसा की 256 घटनाएं हुई है। इस दौरान 100 आतंकवादी मारे गए है।
गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने प्रभात झा के एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल 8 जुलाई तक जम्मू कश्मीर में 100 आतंकवादी मारे गए। इस अवधि में 43 सुरक्षाकर्मी और 16 नागरिकों की भी मौत हो गई। वहीं, रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में बताया कि साल 2017 में 106 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी। इसमें आठ अधिकारी शामिल हैं।