फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Husband absconded after killing his wife in Ramgarh, police arrested

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले के रामगढ़ में पत्नी का गला रेता, पशुओं के बीच तड़पता छोड़कर फरार हुआ पति गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 12:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़ (सांबा)
अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़ (सांबा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jul 2023 12:30 AM IST
सार

सांबा एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के मायके वालों ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को लगातार तंग करता आ रहा था। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Husband absconded after killing his wife in Ramgarh, police arrested
सांबा जिले के रामगढ़ में घटना के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा जिले के रामगढ़ में पति ने आपसी कहासुनी के बाद पत्नी का तेजधार हथियार से गला रेत दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि थाना रामगढ़ में 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ सन्नी पुत्र दर्शन कुमार चौधरी निवासी रामगढ़ सांबा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रिंपी (24) पत्नी सुनील कुमार वीरवार को जानवरों को चारा देने पशुशाला में गई थी। इसी बीच पति पीछे से आया और उसने गले में रस्सी डालकर उसकी आवाज बंद कर दी। इसके बाद उनसे तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। पत्नी को खून में लथपथ जमीन पर तड़पता छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पशुशाला के पास कुछ लोगों की दुकानें हैं। इनके पास खड़े लोगों ने जब आरोपी को भागते देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने पशुशाला के अंदर जाकर देखा तो आरोपी की पत्नी खून में लथपथ पड़ी थी। फौरन महिला के मायके वालों को सूचित किया और भाग रहे आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया। मौके पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए जो ससुराल वालों पर दहेज के लिए घरेलू हिंसा का आरोप लगा रहे थे। महिला का करीब चार वर्ष पहले विवाह हुआ था। उसकी एक बेटी है।

बेटी की एफडी और दुकान की मांग कर रहा था आरोपी

मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पहले भी तंग किया जाता था। रिंपी के पिता शाम लाल ने बताया कि दामाद के खिलाफ चार बार पुलिस थाना रामगढ़ में मामला दायर करवाया था। सोचा कि वह ठीक हो जाएगा। लेकिन, वह नहीं सुधरा।

शाम लाल के अनुसार उन्होंने अपनी नातिन के नाम की बैंक में दो लाख की एफडी की थी। दामाद वह एफडी मांगता था। साथ ही रामगढ़ में एक दुकान की भी मांग करता था। शराबी होने कारण वह उसे नहीं देते थे। रिंपी ने बताया था कि उसके सास-ससुर भी धन की मांग कर रहे हैं। नहीं तो वे उसे मार देंगे।

बीते चार दिनों से रिंपी मायके में थी। एक दिन पहले ही उसे ससुराल छोड़ कर आए थे। सोचा था कि कुछ बिरादरी के लोगों को इकट्ठा कर समाधान निकालेंगे। लेकिन, हत्यारे ने बेटी का कत्ल कर दिया है। रिंपी के भाई के अनुसार उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनकी बहन के घर पर लड़ाई हुई है।



वह वहां पहुंचे तो देखा कि रिंपी खून से लथपथ मवेशियों के कमरे में पड़ी थी। जैसे ही वह उसके निकट पहुंचे तो उसने प्राण त्याग दिए। उन्होंने मांग की कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि दोबारा कोई किसी बेटी की हत्या करने के बारे में सौ बार सोचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed