फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Heavy avalanche in Baltal area of Sonamarg, Meteorological Department issued alert

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल हिमस्खलन में दबने से मजदूर की मौत, सुरक्षाबलों में रेस्क्यू जारी, आवाजाही पर लगाई रोक

Thu, 12 Jan 2023 11:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल
अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 11:38 AM IST
सार

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मेगा टनल प्रोजेक्ट में काम करने वाला मजदूर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। सूचना के बाद बचाव अभियान चलाया। दोपहर बाद उसका शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Heavy avalanche in Baltal area of Sonamarg, Meteorological Department issued alert
सोनामर्ग में हिमस्खलन के दबे मजदूर के शव को निकलते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

गांदरबल जिले के सोनामर्ग के सरबल इलाके में वीरवार सुबह भारी हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके में राहत व बचाव अभियान चलाया। इस बीच शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मेगा टनल प्रोजेक्ट में काम करने वाला मजदूर इलाके में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद मलबे में दब गया था।सूचना के बाद पुलिस, सेना, एसडीआरएफ, बीकन और सुरंग परियोजना टीम ने बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गांदरबल डॉ अफरोजा शाह ने मबले में दबे शव के मिलने की पुष्टि की है।

बताया कि उसे चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में आवाजाही रोक दी थी। स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed