{"_id":"6204ffd98a03954e513e745f","slug":"jammu-kashmir-govt-signs-pact-with-new-zealand-for-transforming-sheep-farming-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमओयू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने भेड़ पालन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड के साथ किया करार, किसानों की बढ़ेगी आर्थिकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमओयू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने भेड़ पालन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड के साथ किया करार, किसानों की बढ़ेगी आर्थिकी
Thu, 10 Feb 2022 05:37 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:37 PM IST
सार
समझौते में किसानों के पारिश्रमिक में सुधार, अनुसंधान और विकास में प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के साथ जम्मू और कश्मीर के भेड़ उत्पादों के विपणन और मूल्यवर्धन में सुधार करना है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच व्यापारिक गतितिधि लंबे समय से चल रही है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में भेड़पालन को बढ़ावा देने तथा इस क्षेत्र में पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने न्यूजीलैंड के साथ करार किया है। इसका उद्देश्य भेड़पालकों की आय में बढ़ोतरी करना तथा तकनीकी के आदान-प्रदान से भेड़ उत्पादों को और परिष्कृत करना है।
विज्ञापन
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में राजभवन में वीरवार को वर्चुअल मोड से समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। हस्ताक्षर प्रमुख सचिव पशुपालन व भेड़पालन विभाग नवीन चौधरी व न्यूजीलैंड की अधिशासी निदेशक मिशा मैनिक्स ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप राज्यपाल ने कहा कि अगले तीन साल में इन उत्पादों को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। ऊन उत्पादन के साथ ही भेड़पालकों की आय को बढ़ाने की दिशा में भी यह मददगार होगा। पशुपालन के क्षेत्र में 10.2 लाख परिवारों की आजीविका निर्भर है जो केंद्र शासित प्रदेश की सकल घरेलू आय में पांच फीसदी का योगदान करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2020-21 में समेकित भेड़पालन विकास कार्यक्रम से इस क्षेत्र में उद्यमिता के विकास में सहायता मिली है।
दोनों देशों के बीच 70 साल के रिश्ते होंगे मजबूत
एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर व न्यूजीलैंड के बीच नई पार्टनरशिप उत्पादन के क्षेत्र में बढ़ावा देगी। वैश्विक स्तर पर रिश्ते बढ़ाने में भारत महत्वपूर्ण भागीदार है। दोनों देशों के बीच पिछले 70 साल से रिश्ते हैं। यह हमें अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने तथा आर्थिक क्षेत्र में आपसी सहयोग का वातावरण भी तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पाइन, केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय के सचिव अतुल चतुर्वेदी, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।