फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir govt Employees furious for increasing dearness allowance by four percent

जम्मू कश्मीर: महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ाने पर कर्मचारी गदगद, कर्मचारी संगठनों ने जताया आभार

Wed, 09 Nov 2022 10:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ही डीए बढ़ाया गया है। कर्मचारियों को दो किस्तों में एक जुलाई से एरियर का भुगतान नकद में किया जाएगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पहली किस्त नवंबर और दूसरी दिसंबर में जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Jammu Kashmir govt Employees furious for increasing dearness allowance by four percent
money new - फोटो : istock

विस्तार

सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा दिया है। इसे लेकर कर्मचारी काफी खुशी हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। बढ़े हुए भत्ते का लाभ कर्मचारियों को एक जुलाई 2022 से मिलेगा। कर्मचारियों को मूल वेतन पर 34 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, जो अब बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत ही डीए बढ़ाया गया है। कर्मचारियों को दो किस्तों में एक जुलाई से एरियर का भुगतान नकद में किया जाएगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पहली किस्त नवंबर और दूसरी दिसंबर में जारी की जाएगी।

विज्ञापन


जेएंडके ऑल डिपार्टमेंट क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट बाबू हुसैन मलिक ने कहा कि वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। पहले एक ही किस्त में महंगाई भत्ता देते थे, अब दो किस्तों में कर दिया है। इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। वहीं, जम्मू एंड कश्मीर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के प्रेसिडेंट डॉ. सुरिंदर रडोत्रा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सभी सरकारी कर्मचारी खुश हैं, लेकिन कोरोना के समय का 18 महीने का डीए पेंडिंग है। इसके लिए कर्मचारियों ने दो-तीन बार प्रदर्शन भी किया है। सरकार को उसे भी जारी करना चाहिए।
विज्ञापन


  जेएंडके क्लेरिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। सरकार ने इस मांग को पूरा कर कर्मचारियों के हितों का संरक्षण किया है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं, जेएंडके इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन टिक्कू ने कहा कि इस बात की खुशी है कि सरकार ने ज्यादा इंतजार नहीं कराया। सभी कर्मचारी इस फैसले से खुश हैं। सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए से आर्थिक लाभ होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed