प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान : जम्मू कश्मीर के दफ्तरों में आज रहेगी आधे दिन की छुट्टी, शराब की बिक्री पर भी रोक
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान 22 जनवरी को जम्मू कश्मी में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान 22 जनवरी को जम्मू कश्मी में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, 'जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश (दोपहर 02:30 बजे तक) रखा जाएगा।'
जम्मू कश्मीर में 22 जनवरी को नहीं होगी शराब की बिक्री
एक अन्य आदेश में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने घोषणा की कि प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। उत्पाद शुल्क आयुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जारी एक आदेश में कहा, 'केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन केंद्र शासित प्रदेश में खुदरा दुकानों से शराब की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।।'
आदेश के अनुसार, सभी शराब की दुकानें 21 जनवरी, रविवार को रात 9 बजे बंद हो जाएंगे और 23 जनवरी को सुबह 9 बजे फिर से खुलेंगे। होटल, रेस्तरां, क्लब, बैंक्वेट में ठेकों और बार को आदेश दिया गया है कि इसमें कहा गया है कि 21 जनवरी को रात 11 बजे बंद होंगे और 23 जनवरी को सुबह 10 बजे दोबारा खुलेंगे।
जम्मू के रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव
जम्मू शहर के ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तीन दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को पुजारी सतपाल रैना ने सुबह सुंदरकांड पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ का श्रवण किया। भजन-कीर्तन भी हुआ। भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। संगीता देवी ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तीन दिन उत्सव में भाग लेंगे। 21 और 22 जनवरी को भव्य समारोह होगा, जिसमें रथ यात्रा, अखंड रामायण पाठ, नृत्य, संगीत और भजन शामिल है। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। चित्रकुट से आए पंडित रामायण का अखंड पाठ करेंगे।