{"_id":"61c172524335ac7bff3c190b","slug":"jammu-kashmir-government-ties-up-with-ucb-dubai-for-opportunities-to-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: युवाओं को अवसर के लिए सरकार ने यूसीबी दुबई के साथ किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: युवाओं को अवसर के लिए सरकार ने यूसीबी दुबई के साथ किया करार
Tue, 21 Dec 2021 11:51 AM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:51 AM IST
सार
प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक अनु मल्होत्रा और इंडिया ग्लोबल फोरम दुबई के विश्वविद्यालय कॉलेज बरमिंघम के अंतरराष्ट्रीय भर्ती, दाखिला और मार्केटिंग निदेशक इलीन परेयर ने समझौता पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओ को व्यापक स्तर पर अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से सोमवार को प्रदेश सरकार ने इंडिया ग्लोबल फोरम दुबई के विश्वविद्यालय कॉलेज बरमिंघम के साथ समझौता किया। इंडिया ग्लोबल फोरम दुबई की तरफ से पहली बार जम्मू-कश्मीर में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी कर अपना कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक अनु मल्होत्रा और इंडिया ग्लोबल फोरम दुबई के विश्वविद्यालय कॉलेज बरमिंघम के अंतरराष्ट्रीय भर्ती, दाखिला और मार्केटिंग निदेशक इलीन परेयर ने समझौता पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में आज से शुरू हो रहा है भीषण ठंड के 40 दिनों का चिले कलां, 31 जनवरी को खत्म होगा
विज्ञापन
इस अवसर पर यूएई के ताज दुबई में हुए इस कार्यक्रम में काउंसिल जनरल आफ इंडिया डॉ. अमन पुरी भी मौजूद रहे। अनु मल्होत्रा ने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए हमने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हम मिलकर काम करेंगे और जम्मू कश्मीर में कार्यालय खोलने के लिए विश्वविद्यालय कॉलेज बरमिंघम को जगह मुहैया करवाएंगे।