फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir government failed to give account of 10 thousand crores received from Center CAG report disclose

Jammu Kashmir: केंद्र से मिले 10 हजार करोड़ का हिसाब देने में प्रदेश सरकार विफल, कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 10 Aug 2022 04:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

कैग की रिपोट में कहा गया है कि 30 सितंबर 2019 तक भुगतान किए गए 10076.58 करोड़ रुपये के अनुदानों के लिए 31 मार्च 2021 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चार विभागों में 83.90 फीसदी यूसी लंबित हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir government failed to give account of 10 thousand crores received from Center CAG report disclose
जम्मू-कश्मीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार केंद्र की ओर से मिले 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान के उपयोगिता प्रमाणपत्र (यूसी) देने में नाकाम रही है। यह खुलासा भारत के नियंत्रक एवं महा लेखापरीक्षक (कैग) की ओर से जारी रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2021 तक यह प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया था। कैग का कहना है कि प्रमाणपत्र जमा नहीं करने का मतलब है कि अधिकारी यह बताने में विफ ल रहे हैं कि पिछले वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में राशि किस तरह खर्च की गई।

विज्ञापन


कैग ने मार्च 2021 में समाप्त वर्ष के लिए जम्मू-कश्मीर की ताजा वित्तीय रिपोर्ट सोमवार को जारी की। कैग की रिपोट में कहा गया है कि 30 सितंबर 2019 तक भुगतान किए गए 10076.58 करोड़ रुपये के अनुदानों के लिए 31 मार्च 2021 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चार विभागों में 83.90 फीसदी यूसी लंबित हैं। इनमें शिक्षा विभाग में सर्वाधिक 57.07 प्रतिशत उपयोगिता  प्रमाणपत्र जमा नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

 

इन वर्षों में नहीं दी गई यूसी

  •    वर्ष               राशि  (करोड़ रुपये)          लंबित यूसी
  • 2018-19            5725.99                        1461
  • 2019-20            1248.21                         345
  • 2020-21            3102                              3215


जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की सिफारिश

कैग ने रिपोर्ट में सरकार से तय समय सीमा में यूसी जमा करने में विफ ल रहे जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने की भी सिफारिश की गई है।कहा गया है कि उपयोगिता प्रमाणपत्र के नहीं जमा करने से फंड के दुरुपयोग की आशंका है। इसलिए सरकार को इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पैनी नजर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed