{"_id":"5edb278d8ebc3e90612ffeeb","slug":"jammu-kashmir-government-darbar-move-to-srinagar-is-almost-difficult-this-time-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार मूवः 15 जून के बाद भी यथास्थिति बरकरार रहना तय, कर्मचारी पहले ही कर चुके हैं ऐसी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार मूवः 15 जून के बाद भी यथास्थिति बरकरार रहना तय, कर्मचारी पहले ही कर चुके हैं ऐसी मांग
Sat, 06 Jun 2020 10:50 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
दरबार मूव
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए दरबार मूव पर 15 जून के बाद भी यथा स्थिति बरकरार रहना तय है। इस संबंध में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू लगातार फीड बैक ले रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जम्मू सचिवालय व दरबार के अन्य कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी भी यथा स्थिति के पक्ष में हैं और प्रदर्शन कर सरकार पर दबाव भी बना चुके हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की स्थिति भी ऐसी ही है। वह भी नहीं चाहते कि वर्तमान हालात में उन्हें काम के लिए जम्मू से कश्मीर भेजा जाए। इस संबंध में प्रदेश सरकार अगले सप्ताह कोई फैसला ले सकती है। उल्लेखनीय है कि, साल 2020 के मई माह में दरबार जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, कश्मीर आधारित कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया था, कि वह कश्मीर से काम करना चाहें तो कर सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर कश्मीर आधारित दरबार के कर्मचारी चार मई से श्रीनगर स्थित सचिवालय से कामकाज संभाल रहे हैं। जम्मू के कर्मचारी जम्मू सचिवालय से काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि इस साल यही स्थिति बहाल रहे ताकि कोरोना संक्रमण से कर्मचारियों का बचाव हो सके।
विज्ञापन