फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Ghaznavi force put up warning posters in Bari Brahmana

Jammu Kashmir: बाड़ी ब्राह्मणा में गजनवी फोर्स ने लगाए चेतावनी भरे पोस्टर, दहशतगर्दों की तलाश में पुलिस

Fri, 28 Oct 2022 12:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 12:03 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली कि बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल पार्क, पशुपालन और डेयरी विभाग पुरमंडल मोड और तरोड़ क्षेत्र में देश विरोधी पोस्टर लगे हैं। पुलिस ने पाया कि तीनों ही स्थानों से पोस्टर हटा दिए गए थे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Ghaznavi force put up warning posters in Bari Brahmana
जम्मू कश्मीर पुलिस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जिले के बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में तीन स्थानों पर वीरवार को आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के पोस्टर चस्पा मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इन पोस्टरों को स्थानीय लोगों द्वारा हटा लिया गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को मौके से पोस्टर नहीं मिले।

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की

पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली कि बाड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल पार्क, पशुपालन और डेयरी विभाग पुरमंडल मोड और तरोड़ क्षेत्र में देश विरोधी पोस्टर लगे हैं।

विज्ञापन

उर्दू और अंग्रेजी में भड़काऊ बयानबाजी की 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीनों ही स्थानों से पोस्टर हटा दिए गए थे। उर्दू और अंग्रेजी में भड़काऊ बयानबाजी की गई थी। सूचना के बाद तीनों स्थानों पर दिनभर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरा आसपास लगा न होने के कारण पोस्टर लगाने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। एसडीपीओ उस्मान चौधरी ने बताया कि देश विरोधी पोस्टर लगाना आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स का काम है।

विवादित पोस्टरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पहले ही पोस्टर हटा दिए गए थे। लगाने और हटाने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

इस संबंध में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की धारा 13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। - अभिषेक महाजन, एसएसपी-सांबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed