{"_id":"626048179efafc65f263a7c3","slug":"jammu-kashmir-gets-four-ias-and-two-ips-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीएमयूटी कैडर: जम्मू-कश्मीर को मिले चार आईएएस और दो आईपीएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजीएमयूटी कैडर: जम्मू-कश्मीर को मिले चार आईएएस और दो आईपीएस अफसर
Wed, 20 Apr 2022 11:21 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:21 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश से चार आईएएस और दिल्ली से दो आईपीएस अधिकारी जम्मू-कश्मीर को मिले हैं। देशभर में एजीएमयूटी कैडर के 39 आईएएस और 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
jammu kashmir new map
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इसमें अरुणाचल प्रदेश से चार आईएएस और दिल्ली से दो आईपीएस अधिकारी जम्मू-कश्मीर को मिले हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में 2016 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांश यादव को अरुणाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर में भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में ही तैनात 2017 बैच की अधिकारी आयुषी सूदन और 2017 बैच के मिंगा शेरपा को जम्मू-कश्मीर में भेजा गया है। दिल्ली में तैनात आईएएस अधिकारी रश्मि सिंह (2007), आईपीएस उमेश कुमार (2009) और संजीव कुमार यादव का भी जम्मू-कश्मीर में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन होने के बाद कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की जम्मू-कश्मीर भेजा गया है।