{"_id":"60506566348be73cf675e65a","slug":"jammu-kashmir-ganderbal-budgam-police-bring-back-two-youth-who-had-left-home-to-join-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर छोड़ आतंकी बनने जा रहे थे दो लड़के, फिर पुलिस ने जो किया...घरवाले बोले- बहुत बहुत शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर छोड़ आतंकी बनने जा रहे थे दो लड़के, फिर पुलिस ने जो किया...घरवाले बोले- बहुत बहुत शुक्रिया
Tue, 16 Mar 2021 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के जंगल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के खात्मे के साथ ही भटके हुए स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने का सुरक्षाबल पूरा प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं ऑपरेशन के दौरान भी आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया जाता है। इसके लिए उनके परिवार वालों को भी मौके पर बुलाया जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार को बडगाम पुलिस ने दो परिवारों को खुशी लौटाई। बटविना और कुरहामा के दो लड़के जोकि आतंकवाद में शामिल होने के लिए घर से बाहर निकल गए थे, उन्हें वापस लाने में कामयाबी हासिल की। दोनों के परिजन उनकी गतिविधियों के बारे में अनभिज्ञ थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके के दो लड़के घर छोड़कर आतंकवाद के रास्ते पर निकले हैं। आनन-फानन पुलिस ने दोनों तक पहुंचने का अभियान शुरू किया और पकड़ने में सफलता पाई। दोनों लड़के नाबालिग हैं।
यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
उन्हें सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित भर्ती हैंडलर द्वारा उकसाया गया था। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद दोनों को उनके माता-पिता को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। बेटों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया।