{"_id":"636e75021bded46083522ad6","slug":"jammu-kashmir-four-arrested-for-plotting-to-install-ied-to-attack-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों पर हमले के लिए आईईडी लगाने की साजिश में चार गिरफ्तार, आतंकी बाबर ने दिए थे निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों पर हमले के लिए आईईडी लगाने की साजिश में चार गिरफ्तार, आतंकी बाबर ने दिए थे निर्देश
Sat, 12 Nov 2022 01:48 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 12 Nov 2022 01:48 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि चारों मददगार लश्कर के पीओजेके निवासी आतंकी कमांडर बाबर उर्फ समामा के संपर्क में थे। उसके निर्देश पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इलाके में आईईडी लगाने का साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
बारामुला में सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। ये सुरक्षाबलों के नुकसान पहुंचाने के लिए त्राल क्षेत्र में आईईडी लगाने की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
इन मददगारों के पास से विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी मददगारों की पहचान करामतुल्ला रेशी, सुहेल बशीर गनई निवासी उल्लेर त्राल, आदिल गनी निवासी करामुला त्राल और इरशाद अहमद निवासी त्राल-ए-पायीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये मददगार लश्कर के पीओजेके निवासी आतंकी कमांडर बाबर उर्फ समामा के संपर्क में थे। उसके निर्देश पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए इलाके में आईईडी लगाने का साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा ये मददगार आतंकवादियों को हथियार, विस्फोटक और अन्य रसद सहायता पहुंचाने में भी मदद कर रहे थे।