{"_id":"63b152d294c64e16df40f5b9","slug":"jammu-kashmir-forest-department-caught-leopard-doda-malwas-crowd-gathered-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: डोडा के मलवास में वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, मौके पर एकत्र हो गई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: डोडा के मलवास में वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ, मौके पर एकत्र हो गई भीड़
Sun, 01 Jan 2023 03:05 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 03:05 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ बीमार लग रहा था। इस कारण वह सड़क किनारे बैठ गया। सरपंच ने वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने तेंदुए को बेहोश कर उसे उपचार के लिए किश्तवाड़ भेज दिया है।
विज्ञापन
डोडा में तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
डोडा के मलवास इलाके में तेंदुए को वन विभाग ने रेस्क्यू किया। गांव में तेंदुए दिखने की सूचना के बाद कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय युवक ने तेंदुए को सड़क किनारे देखा। इसकी सूचना उसने सरपंच को दी।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोगों का मौके पर भारी जमावड़ा लग गया। लोगों के डर से तेंदुआ गांव के भाग कर कुछ दूरी पर जाकर सड़क में बैठ गया। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि जैसे तेंदुए के गले में कुछ अटक गया। वह तड़प रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद सरपंच ने वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। उन्होंने तेंदुए को बेहोश कर उसे रेस्क्यू किया। अधिकारियों के मुताबिक उसे उपचार के लिए किश्तवाड़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सरपंच ने बताया कि इलाके में तीन से चार तेंदुए घूम रहे हैं। वह कई बार मवेशियों का भी शिकार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव से बाहर आने-जाने के दौरान भी खतरा बना रहता है।
उन्होंने प्रशासन से तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। जिससे की भविष्य में कोई हादसा न हो।