फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: First batch Agniveers ready training, Northern Command chief Dwivedi encouraged

जम्मू-कश्मीर: अग्निवीरों का पहला बैच प्रशिक्षण के लिए तैयार, उत्तरी कमान प्रमुख द्विवेदी ने बढ़ाया हौसला

Fri, 06 Jan 2023 01:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 01:53 AM IST
सार

सेना के उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने नगरोटा के डंसाल स्थित लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया। उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत चुने गए अग्निवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: First batch Agniveers ready training, Northern Command chief Dwivedi encouraged
जम्मू में अग्निवीरों की भर्ती हुई शुरू - फोटो : पीआरओ

विस्तार

अग्निपथ योजना के तहत चुने गए अग्निवीर नगरोटा के डंसाल में स्थित जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण लेंगे। जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अग्निवीरों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।

विज्ञापन


चयनित अग्निवीरों को इस रेजिमेंटल सेंटर में 10 सप्ताह के बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के बाद 21 सप्ताह के अग्रिम सैन्य प्रशिक्षण से गुजरना होगा। निर्धारित प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद इन्हें देश सेवा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित विभिन्न जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री बटालियनों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को सेना की उत्तरी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उक्त केंद्र का दौरा किया और प्रशिक्षण की तैयारियों एवं बंदोबस्त का जायजा लिया। यहां अग्निवीर के पहले बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले बैच ने केंद्र में रिपोर्ट कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बैच में शामिल युवाओं को तैयार करने और जोश भरने की तैयारियों की जानकारी ली। प्रशिक्षण के साथ एनआईओएस, इग्नू और डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग के बैनर तले इन उम्मीदवारों को तकनीकी प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।


यात्रा के दौरान सेना कमांडर को प्रशिक्षण केंद्र की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें आउटडोर मस्कट्री प्रशिक्षण सुविधा, सैन्य उपकरणों के लिए प्रशिक्षण प्रयोगशाला आदि जैसे नव निर्मित अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed