फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Firing after suspicious sighting in Muradpur, Rajouri, stone pelting at BJP leader house

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के मुरादपुर में संदिग्ध देखे जाने के बाद फायरिंग, भाजपा नेता के घर पथराव

Tue, 10 Jan 2023 02:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 02:11 AM IST
सार

संदिग्ध देखे जाने के बाद सतर्क सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच रात 9 बजे ढन्नीधार इलाके में भाजपा के युवा नेता नीरज कपूर के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव भी किया।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Firing after suspicious sighting in Muradpur, Rajouri, stone pelting at BJP leader house
ढांगरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राजोरी जिले में आतंकी घटनाओं से बनी दहशत के बीच शहर के मुरादपुर इलाके में संदिग्ध देखे जाने पर एक नागरिक ने फायरिंग कर दी। सोमवार रात करीब 8:30 बजे की घटना पर घर के मालिक के भतीजे ने गोलियां चलाईं।

विज्ञापन


हालांकि संदिग्ध के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है। सतर्क सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच रात 9 बजे ढन्नीधार इलाके में भाजपा के युवा नेता नीरज कपूर के घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव भी किया।
विज्ञापन


घर के मालिक सतपाल की बेटी ने बताया कि शाम को वह घर में अकेली थी। उसकी मां बाहर थी और पिता नजदीक में ही अपनी किराना दुकान पर थे। घर में अज्ञात व्यक्ति को देखकर उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनते ही उसके पिता सतपाल घर पहुंचे और पत्नी और बेटी को लेकर अपने भाई के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने अपने भाई के बेटे को जानकारी दी। इस पर भतीजे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा में गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस के साथ सीआरपीएफ ने भी क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। उधर राजोेरी के ढन्नीधार इलाके में सोमवार की रात 9 बजे भाजपा युवा नेता नीरज कपूर के घर में अज्ञात लोगों ने पथराव किया।


घटना के समय भाजपा नेता घर पर नहीं थे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने वहां भी घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

तीन अज्ञात बाइक सवारों का सुराग नहीं

ढांगरी गांव में एक व दो जनवरी को आतंकी घटनाओं के बाद तीसरे दिन तीन अज्ञात बाइक सवार पुलिस नाका तोड़कर भाग निकले थे। इनके बारे में भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed