फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Fire broke out shop in Chinani Mantalai Bazar, fire tenders arrived amid chaos

जम्मू-कश्मीर: चिनैनी के मानतलाई बाजार की एक दुकान में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच पहुंचे दमकल वाहन

Mon, 01 May 2023 10:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 10:51 PM IST
सार

मानतलाई मार्केट में कृष्ण लाल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मार्केट में अफरातफरी मच गई और लोग आग को बुझाने के लिए जहां तहां से पानी लाकर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Fire broke out shop in Chinani Mantalai Bazar, fire tenders arrived amid chaos
चिनैनी तहसील के बाजार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

चिनैनी तहसील मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मानतलाई मार्केट में एक दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। अचानक आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर को मानतलाई मार्केट में कृष्ण लाल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मार्केट में अफरातफरी मच गई और लोग आग को बुझाने के लिए जहां तहां से पानी लाकर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहीं, मार्केट में दुकान में लगी आग की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी तथा प्रशासन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन


इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग लगने से दुकान में लाखों का नुक्सान हुआ है । वही मानतलाई के सरपंच बोध राज ने कहा कि तीन मंजिला इमारत में ग्राउंड फलोर पर हार्डवेयर व दूसरी मंजिल पर किरयाना का सामान था, जिसे भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों व दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। उधर आग लगने की जानकारी पाकर एसडीएम परवेज अहमद नायक, सुद्धमहादेव चौकी प्रभारी राहुल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

 सुद्धमहादेव से लाटी के बीच दमकल ब्रांच खोलने की मांग

सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी और डुडू के बीच कुछ स्थानों पर दमकल विभाग की ब्रांच खोलने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक इस तरह की समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है। करीब दो माह में चिनैनी से लाटी के बीच तीन से चार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।



इन स्थानों पर दमकल विभाग का वाहन पहुंचने में घंटों का वक्त लग जाता है, जिससे आग बुझाने तक भारी नुकसान हो जाता है। मानतलाई के सरपंच बोध राज ने कहा कि मानतलाई में दमकल विभाग की ब्रांच खुलनी चाहिए। इस स्थान पर योग केंद्र भी है और यह स्थान चिनैनी व लाटी के बीच में है।

उन्होनें कहा कि दमकल विभाग की ब्रांच मानतलाई के अलावा सराड़, लाटी व डूडू में होनी चाहिए ताकि आग लगने पर आग पर तुरंत काबू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed