फारूक अब्दुल्ला बोले- मेरा देश महात्मा गांधी का भारत है, भाजपा का नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 28 साल वादे किए गए कि हम कश्मीरी पंडितों को वापिस लेकर आएंगे। 5 साल तो हो गए इनके, ये 5 साल भी चले जाएंगे। कश्मीरी पंडित आज भी इंतजार कर रहा है वो दिन कब आएगा।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान जाना होता तो 1947 में चला गया होता, कोई उसे नहीं रोक सकता था। मगर हमारा देश महात्मा गांधी का भारत है, भाजपा का नहीं।
28 साल वादे किए गए कि हम कश्मीरी पंडितों को वापिस लेकर आएंगे। 5 साल तो हो गए इनके, ये 5 साल भी चले जाएंगे। कश्मीरी पंडित आज भी इंतजार कर रहा है वो दिन कब आएगा : नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए pic.twitter.com/joNXs4I0Nr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2020
वहीं उमर अब्दुल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधिक करते हुए कहा कि भाजपा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने से जो लोग भारतीय प्रशासन से खफा थे, वो पूरी तरह बाकि देश के साथ आत्मसात हो जाएंगे। मगर मैं कहना चाहता हूं कि इसके बाद ये लोग और अधिक अलग-थलग हो गए हैं।
Where are development works? 1 year 3 months is long enough to get started on such projects. We'd always say don't be under a misconception that removing Art. 370 & 35A will solve all problems. It is the biggest misstep for J&K. We're not safe on our own lands: Omar Abdullah, NC https://t.co/zeJ9ee3GXP
— ANI (@ANI) November 6, 2020
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि विकास कार्य कहां है? एक साल तीन महीने इस तरह की परियोजनाओं को शुरू करने के लिए काफी लंबा समय है। हमने हमेशा कहा है कि यह गलत घारणा है कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाना सभी समस्याओं का हल है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे बड़ा गलत कदम है। हम अपनी भूमि पर सुरक्षित नहीं हैं।