फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Farmers and agricultural universities will work together to increase yields of crops

जम्मू-कश्मीर : किसान और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर फसलों की बढ़ाएंगे पैदावार

Thu, 25 Feb 2021 02:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 25 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Farmers and agricultural universities will work together to increase yields of crops
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर में अब किसान और कृषि विश्वविद्यालय मिलकर फसलों की पैदावार बढ़ाने पर काम करेंगे। इसके लिए किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रदर्शनियों, मेलों और अन्य सम्मेलनों के माध्यम से भी जानकारियां पहुंचाई जाएंगी। यह बात स्कॉस्ट -जे के वीसी जेपी शर्मा ने चल रही दो दिवसीय इनोवेटिव फार्मर्स 2021 के समापन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


पद्मश्री किसानों को अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश में जैविक खेती पर बल दिया जाएगा। जैविक खेती से होने वाले लाभों के बारे में बताया जाएगा। योजनाओं के प्रचार और प्रसार के लिए यूनिवर्सिटी किसानों का सहयोग लेगी। सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया। किसानों को बागवानी क्षेत्र में भी आगे लाया जाएगा। योजनाओं का लाभ किसान उठाएं। समय-समय पर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : शहर में बनेंगे पार्किंग स्थल, सुधरेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी को किसान अपने मोबाइल में चेक कर सकते हैं। इसके अनुरूप अपनी खेतीबाड़ी देख सकते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने पर काम चल रहा है। रिसर्च निदेशक जेपी शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए बासमती की नई किस्मों को लांच किया गया है। इनका बीज भी किसानों को मुहैया करवाया गया है। इस बार बासमती की पैदावार प्रदेश में उमदा होगी। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed