फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Explosive material recovered from terrorist killed in Tangdhar

जम्मू-कश्मीर: तंगधार में मारे गए आतंकी से मिली विस्फोटक सामग्री, सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

Fri, 17 Feb 2023 01:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 01:59 AM IST
सार

सैन्य अधिकारी ने बताया कि तंगधार सेक्टर के सैदपोरा इलाके में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ का इनपुट मिला। इस पर विशेष रणनीति बनाकर सेना ने घात लगाई। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Explosive material recovered from terrorist killed in Tangdhar
कुपवाड़ा में मारे गए घुसपैठिए से मिले हथियार - फोटो : पीआरओ

विस्तार

कुपवाड़ा में एलओसी पर तंगधार सेक्टर में सेना ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में मारे गए दहशतगर्द से हथियार और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन

सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ का इनपुट मिला

इनमें एक एके 47 राइफल, एक स्वचालित हथियार (एमपी राइफल), छह मैगजीन, दो ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात को तंगधार सेक्टर के सैदपोरा इलाके में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ का इनपुट मिला।

विज्ञापन


इस पर विशेष रणनीति बनाकर सेना ने घात लगाई। जब आतंकी घुसपैठ करने लगे तो जवानों ने पहले उन्हें ललकारा। लेकिन दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ वाली जगह पर पैरों के निशान व अन्य सबूतों से लगता है कि बाकी दो आतंकी घायल हुए हैं, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की ओर भागे हैं। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि वीरवार सुबह पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकवादी का शव बरामद किया है, जो पाकिस्तानी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed