{"_id":"617503eb5a438d51ab264551","slug":"jammu-kashmir-even-after-four-years-the-work-of-vehicle-inspection-center-is-incomplete-waiting-for-machinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चार साल बाद भी वाहन इंस्पेक्शन सेंटर का काम अधूरा, मशीनरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: चार साल बाद भी वाहन इंस्पेक्शन सेंटर का काम अधूरा, मशीनरी का इंतजार
Sun, 24 Oct 2021 12:27 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 24 Oct 2021 12:27 PM IST
सार
जम्मू संभाग के सांबा जिले में वाहन ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग, इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर बन रहा है। सांबा में 2017 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था।
विज्ञापन
vehicle
विस्तार
वाहन फिटनेस टेस्टिंग के लिए निष्पक्ष व पारदर्शी व्यवस्था को यकीनी बनाने के लिए जम्मू संभाग के सांबा जिले में वाहन ऑटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग, इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर बन रहा है। इसका काम 2017 में 9.82 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था, लेकिन चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सेंटर का उद्देश्य वाहनों को तय मानकों और प्रदूषण की जांच के बाद इंस्पेक्शन सर्टिफिकेट देना है। सेंटर में स्थापित होने वाली ऑटोमेटिक मशीन से जांच के बाद पता चलेगा कि वाहन चलने की स्थिति में है या नहीं। ब्रेक से लेकर अन्य सभी मशीनरी की ऑटोमेटिक जांच होगी। सेंटर में कामर्शियल वाहनों की पासिंग और इंस्पेक्शन के साथ निजी वाहनों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में सांबा और जम्मू जिलों में कॉमर्शियल वाहनों की पासिंग और इंस्पेक्शन मैनुअली होती है, जिससे ऐसे वाहन भी सड़कों पर उतर रहे हैं जो चलने के योग्य नहीं हैं। मैनुअली पासिंग में विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगते रहे हैं। सेंटर बनने के बाद इन वाहनों की ऑटोमेटिक जांच होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बासमती को 70 फीसदी तक नुकसान, मंडियों में खुले में पड़ा धान भी भीगा
सेंटर में सिविल कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मीशनरी के लिए टेंडर प्रक्रिया में दरी से प्रोजेक्ट का समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव हृदेश कुमार ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया जारी है और जल्द मशीनरी लगाने का काम शुरू हो जाएगा।