{"_id":"63908d49daac515edc7e80c6","slug":"jammu-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-shopian-search-operation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी
Wed, 07 Dec 2022 06:25 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:25 PM IST
सार
शोपियां में विशेष जगह कुछ आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी सुरक्षाबलों को मिली। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़ के दौरान मौके पर सुरक्षाबल (FILE)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाथू शिरमल इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलने के बाद शांति छा गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया। है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने बुधवार को शिरमल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभिायन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया। रात होने के कारण इलाके में अंधेरा हो गया था। आतंकी भागने न पाएं सुरक्षाबलों ने इसके लिए इलाके मे रोशनी का इंतजाम किया है। इलाके के चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर है।
विज्ञापन