{"_id":"6499df90257eb0d6ce060363","slug":"jammu-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-begins-in-kulgam-one-policeman-injured-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया, एक पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया, एक पुलिस कर्मी घायल
Tue, 27 Jun 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:29 AM IST
सार
कुलगाम के हुवरा गांव में आतंकियों के होने की सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेढ़ में एक आतंकी को मार गिराया है। ऑपरेशन के दौरान एक पुलसि कर्मी भी जख्मी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुलगाम जिले के हुवरा इलाके में देर रात मुठभेड़ शुरू हो गई है। ऑपरेशन के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि हुवरा गांव में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने के पास पहुंचे तो उन पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक ठिकाने को घेर लिया है। फायरिंग में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। आतंकियों की तलाश से बड़े स्तर में अभियान चलाया गया। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को लगाया गया। ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले 25 जून को पुंछ एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए तीन घुसपैठिए को मार गिराया। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि भारी बारिश के बीच भी दिनभर एलओसी पर तलाशी अभियान चलता रहा। इस महीने एलओसी से घुसपैठ की कोशिश में अब तक 15 आतंकियों को मार गिराया गया है। गुलपुर सेक्टर के चक्का दा बाग के रेंजर नाले में शुक्रवार की देर रात सेना के जवानों ने देखा कि घने कोहरे की आगोश में तीन आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान जवानों ने उन्हें ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेरा रखा था। दूसरे दिन चले सर्च ऑपरेशन में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई।