फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Baramulla

J&K: 12 घंटे चली मुठभेड़, बारामुला में लश्कर के जिला कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

Thu, 25 Oct 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 25 Oct 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Baramulla
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : एएनआई
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के क्रीरी इलाके में वीरवार को सुरक्षा बलों ने लगभग 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर के जिला कमांडर समेत 2 आतंकियों को मार गिराया। इनसे हथियार, गोला बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। यहां लश्कर का एक बड़ा ग्रुप मीटिंग के लिए इकट्ठा हुआ था। कुछ आतंकी मौके से भाग निकलने में सफल रहे।
विज्ञापन

 
सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के एक दल को ट्रैक किया जा रहा था। इसके आधार पर क्रीरी के अथूरा गांव में बुधवार देर रात को एक बड़े ग्रुप के होने की सूचना पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 53 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी बारामुला और क्रीरी ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की। वीरवार तड़के ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकियों को पहले समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई से भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। रिहायशी इलाका होने के चलते पहले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया जिसके बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। करीब 12 घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ में लश्कर के 2 स्थानीय आतंकियों को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी स्थानीय थे। इनमें एक सुहेब अखून है जो लश्कर का जिला कमांडर था। उसे जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के साथ-साथ युवाओं की भर्ती की जिम्मेदारी दी गई थी। 

सुहेब पिछले साल अक्तूबर में अन्य चार साथियों के साथ सक्रिय हुआ था और बारामुला में तीन स्थानीय लोगों की हत्या में भी शामिल था। दूसरे आतंकी की शिनाख्त अकील के तौर पर हुई है जो सुहेब का करीबी (बॉडीगार्ड) था।

पिछले साल अक्तूबर में उसने सेना की 327 हैवी मोटर रेजीमेंट की रेकी भी की थी जिस दौरान वह पकड़ा गया था। करीब तीन महीने तक जेल में रहने के बाद छूटने के बाद वह दोबारा सक्रिय हुआ था। दोनों आतंकी खानपोरा बारामुला के रहने वाले थे।

सूत्रों के अनुसार यह एक बड़ा लश्कर का ग्रुप था जो मीटिंग करने के लिए इकट्ठा हुआ था। इनमें पाकिस्तानी लश्कर कमांडर अबू जरगाम और अन्य कई टॉप आतंकी थे जो भाग निकले। बारामुला के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आबादी और मकानों को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसे ध्यान में रखते हुए आपरेशन किया गया। लोगों से अपील की गई है कि वह मुठभेड़ स्थल पर एरिया क्लियर होने तक नहीं जाएं। इसके लिए इलाके में पोस्टर भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed