{"_id":"666f35de66af95153f0857d3","slug":"jammu-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-bandipora-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandipora Encounter: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandipora Encounter: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक दहशतगर्द ढेर
Mon, 17 Jun 2024 11:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:39 AM IST
सार
Encounter in Bandipora Jammu Kashmir : अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान छिपे आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू गई। अभी मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
file pic...
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को आधी रात से आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा है। सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक आंतकी मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया है। अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तीन पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स तथा बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल न हो सकें।
विज्ञापन