{"_id":"66dab2af1cf1a69db10bee0b","slug":"jammu-kashmir-election-five-candidates-rebel-against-their-own-parties-pdp-nc-2024-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Eection: वोट काटने का खेल... निर्दलीय बिना दल दिखाएंगे बल; अपनी ही पार्टियों से बगावत कर उतरे पांच चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Eection: वोट काटने का खेल... निर्दलीय बिना दल दिखाएंगे बल; अपनी ही पार्टियों से बगावत कर उतरे पांच चेहरे
Fri, 06 Sep 2024 02:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:46 PM IST
सार
दक्षिण कश्मीर में अपनी ही पार्टियों से बगावत कर पांच चेहरे चुनाव मैदान में कूद गए हैं। निर्दलीय मैदान में उतरने से यह नेता वोट काटेंगे।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर में कई निर्दलीय उम्मीदवार नाराजगी जाहिर करने और पार्टी उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ने के लिए चुनाव मैदान में कूद गए हैं। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) छोड़ने वाले शब्बीर कुल्ले ने शोपियां से निर्दलीय ही ताल ठोक दी है।
2014 के चुनाव में कुल्ले को 12,000 वोट मिले थे। ये उस समय नेकां उम्मीदवार को मिले वोट से दोगुने से भी ज्यादा थे। शोपियां विस क्षेत्र से मौजूदा मुकाबले में पीडीपी के यावर बांडे और नेकां के शेख रफी हैं। पूर्व विधायक ऐजाज अहमद मीर ने भी टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी में पीडीपी छोड़ी है।
वह जैनापोरा सीट से उतर गए हैं। वह नेकां के शौकत गनी और पीडीपी के जीएच मोहिउद्दीन वानी को चुनौती देने को तैयार हैं। अनंतनाग में कांग्रेस उम्मीदवार पीरजादा मोहम्मद सईद, पीडीपी के डॉ. मेहबूब बेग, अपनी पार्टी के हिलाल शाह और निर्दलीय उम्मीदवार पीर मंसूर के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। मंसूर निर्दलीय हैं। इससे पहले वह पीडीपी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
नेकां से नाराज होकर वोट काटने उतरे भट
नेकां में त्राल से क्षेत्र प्रभारी रहे डॉ. गुलाम नबी भट कांग्रेस को सीट देने से नाराज होकर निर्दलीय उतर गए हैं। भट के परिवार का नेकां के साथ पुराना संबंध है। वह पीडीपी के रफीक अहमद नाइक, कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर सिंह चन्नी और एआईपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. हरबख्श सिंह के वोटों का खेल बिगाड़ने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।

चौधरियों के वोट में सेंध का प्रयास
लारनू में एसटी आरक्षित सीट से उतरे चौधरी गुलजार नेकां उम्मीदवार जफर चौधरी और पीडीपी उम्मीदवार हारून चौधरी को चुनौती देने के मूड़ में हैं। उनकी पत्नी पूर्व डीडीसी सदस्य हैं। चौधरियों की वोट में सेंध लगाने से वह यहां पार्टी उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा सकते हैं।

18 सितंबर- पहले चरण का चुनाव
कुल मतदाता-23.27
पुरुष-11.76 लाख
महिला-11.51 लाख
थर्ड जेंडर- 60
युवा- 5.66 लाख
कुल मतदाता-23.27
पुरुष-11.76 लाख
महिला-11.51 लाख
थर्ड जेंडर- 60
युवा- 5.66 लाख