फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Election 2024 UP Chief Minister Yogi Adityanath addressed a public meeting in Jammu and Kashmir

J&K Polls: कांग्रेस-नेकां और PDP ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का वेयरहाउस बना दिया था, आरएसपुरा में गरजे CM योगी

Thu, 26 Sep 2024 04:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस मंदिर नहीं बनने दे रही थी। 500 साल का इंतजार अब खत्म हुआ। रामलला अपने दरबार में विराजमान हैं, पीएम के नेतृत्व में देश में विकास हुआ।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election 2024 UP Chief Minister Yogi Adityanath addressed a public meeting in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : X/BJP

विस्तार

जम्मू -कश्मीर के तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। सबसे पहले सीएम योगी ने रामगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह आरएसपुरा पहुंचे, यहां वह कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस मंदिर नहीं बनने दे रही थी। 500 साल का इंतजार अब खत्म हुआ। रामलला अपने दरबार में विराजमान हैं, पीएम के नेतृत्व में देश में विकास हुआ, कांग्रेस ने हिंदुओं को कमजोर किया। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म किया, बीजेपी का नाम समाधान है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस-नेकां गठबंधन के साथ-साथ पीडीपी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या पीडीपी या नेशनल कॉन्फ्रेंस, इन सभी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का 'वेयरहाउस' बना दिया था। वहीं जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तानी समर्थित दलों के साथ है। कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे की बात की है क्या वे उसका समर्थन करते हैं? क्या राहुल गांधी नेशनल कॉन्फ्रेंस की अनुच्छेद 370 और 35A को वापस लाने और जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने की मांग का समर्थन करते हैं? क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं की कीमत पर पाकिस्तान से बात करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

उधमपुर में अमित शाह की रैली
उधमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'यहां भाजपा की सरकार आने पर हम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सालाना किस्त 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करेंगे। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा, जम्मू में मेट्रो आएगी। हम हर साल आतंकवादियों द्वारा नष्ट किए गए 100 मंदिरों का जीर्णोद्धार करेंगे। हम अग्निवीरों को शत-प्रतिशत नौकरी देने का काम करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed