{"_id":"6582c5e421a5c9eb9a02f314","slug":"jammu-kashmir-eight-thousand-kanals-of-land-in-kathua-samba-is-outside-water-sources-the-way-for-setting-up-i-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कठुआ-सांबा में आठ हजार कनाल जमीन जलस्रोतों से बाहर, उद्योग लगाने की राह हुई और आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कठुआ-सांबा में आठ हजार कनाल जमीन जलस्रोतों से बाहर, उद्योग लगाने की राह हुई और आसान
Wed, 20 Dec 2023 04:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 20 Dec 2023 04:16 PM IST
सार
राजस्व विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सांबा के कटली व बंधेरी तथा कठुआ के तरफ मंजिली, माजरा, भागथली व मकसूसपुर में सर्वे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में उद्योग लगाने की राह और आसान हुई है। कठुआ व सांबा के सात गांवों की आठ हजार कनाल जमीन को जलस्त्रोतों से बाहर घोषित किया गया है। इससे औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने समेत विभिन्न उद्योगों को लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सांबा के कटली व बंधेरी तथा कठुआ के तरफ मंजिली, माजरा, भागथली व मकसूसपुर में सर्वे की कार्रवाई की गई। इस दौरान 260 खसरा से आठ हजार कनाल जमीन को जलस्त्रोतों से बाहर घोषित किया गया। इससे पहले नौ हजार कनाल जमीन को जलस्त्रोतों से बाहर किया जा चुका है। विभाग के अनुसार, जम्मू संभाग के अन्य कई गांवों में यह सर्वे चल रहा है। निकट भविष्य में कई सरकारी तथा निजी खड जमीन को दायरे से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन