फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Eight killed Kathua house collapse due rain, Pathankot highway closed due crack Tarnah bridge

जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के बीच कठुआ में मकान गिरने से आठ की मौत, तरनाह पुल में दरार से पठानकोट हाईवे बंद

Thu, 20 Jul 2023 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:23 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश होने से कई स्थानों पर सड़क और संपर्क मार्ग टूट गए हैं। इससे आवाजाही प्रभावित हुई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आठ घंट तक ठप रहा। 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Eight killed Kathua house collapse due rain, Pathankot highway closed due crack Tarnah bridge
जम्मू-पठानकोर्ट हाईवे पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को मानसून की बारिश तबाही लेकर आई। कठुआ जिले की बनी तहसील के सुरजन सेरा गांव में बारिश के बाद भूस्खलन और कच्चे मकान गिरने की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 से 13 साल तक के 5 बच्चे, दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन


सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक सेना द्वारा 14 घंटे बचाव अभियान चलाकर शवों को मलबे से निकाला गया। भूस्खलन की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हुए हैं। एसडीएम बनी सतीश शर्मा के अनुसार सभी आठ शव मिल गए हैं। मृतकों के परिवारों को 50 हजार और घायलों को 25 हजार की फौरी मदद दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्सों में पत्थर गिरने  से जम्मू-श्रीनगर हाईवे आठ घंटे बंद रहा। शाम तीन बजे इसे बहाल किया गया। कठुआ के हीरानगर क्षेत्र में तरनाह नाले पर बने पुल में दरार आने से जम्मू-पठानकोट हाईवे को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वाहनों को डायवर्ट कर ओल्ड कठुआ-सांबा मार्ग से भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को चंद्रकोट में रोका

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कश्मीर के लिए भेजे गए अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को मौसम खराब होने के चलते रामबन के चंद्रकोट में रोक लिया गया है। इसी के साथ नए ताराकोट मार्ग से वैष्णो देवी यात्रा को भी रोक दिया गया है। वैष्णो देवी में हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद रही।


हालांकि, पुराने मार्ग से यात्रा जारी रही। ताराकोट मार्ग पर भूस्खलन के खतरे की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-पुंछ हाईवे भी पस्सियां गिरने से प्रभावित है। राजोरी-जम्मू दलोगड़ा मार्ग भी अवरुद्ध रहा। राजोरी में सड़क पर पानी भरा होने के कारण एक तेल टैंकर खाई में लुढ़क गया।

किश्तवाड़, डोडा, राजोरी और कठुआ जिले के पहाड़ी इलाकों में अहतियातन स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस बीच, जम्मू संभाग के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से कई सड़कें बह गई हैं। 

तवी, चिनाब सहित कई नदी नाले उफान पर 

तवी, चिनाब, बसंतर, देवक और उज्ज सहित सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से पास बह रहे हैं। नदी किनारे के गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने से ज्यौड़ियां के सितरेयाला गांव के 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उप राज्यपाल ने जताया दुख, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भूस्खलन के चलते कठुआ में हुए जानी नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इन घटनाओं में घायल लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बारिश के कारण हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed