फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Eight bridges of Jammu division will be inaugurated, Defense Minister Rajnath Singh will e-inau

Jammu Kashmir: जम्मू संभाग के आठ पुलों का लोकार्पण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे 12 अक्तूबर ई-उद्घाटन

Thu, 10 Oct 2024 05:50 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 10 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 अक्तूबर को बीआरओ के 75 ढांचों का लोकार्पण करेंगे, जिनमें जम्मू संभाग के आठ पुल शामिल हैं। ये पुल जम्मू-श्रीनगर हाईवे और चिनाब वैली को जोड़ने का काम करेंगे।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Eight bridges of Jammu division will be inaugurated, Defense Minister Rajnath Singh will e-inau
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 अक्तूबर को देश भर में विभिन्न 75 ढांचों का लोकार्पण करेंगे, जिनमें जम्मू संभाग के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आठ पुल भी शामिल हैं। विशेष बात यह है कि ये सभी पुल बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन) द्वारा तय समय सीमा से पहले ही तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पुलों का लोकार्पण जम्मू-कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र में विशेष महत्व रखता है, जहां ये पुल जम्मू-श्रीनगर हाईवे को धार रोड के साथ जोड़ते हैं। इसके अतिरिक्त, ये पुल बनी-भद्रवाह मार्ग पर भी स्थित हैं, जो कठुआ क्षेत्र से एक वैकल्पिक रूट प्रदान करता है। लोकार्पण किए जाने वाले ढांचों में जम्मू संसदीय क्षेत्र के चार प्रमुख पुल शामिल हैं: कोरगा, सानू, चिनैनी, और दरसू। इसके साथ ही, उधमपुर के सेवा दो, ब्यालू, खुडवा, और स्वान पुल का भी लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रक्षामंत्री इन पुलों का ई-उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर और डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे और इन्हें जनता को समर्पित करेंगे। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के बाद ये पहले विकास कार्य होंगे जो जनता को समर्पित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरटीएफ (बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स) के कमांडर एसके सिंह और मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर नीरज मदान के नेतृत्व में 69 आरसीसी ने दिन-रात काम कर इन पुलों को समय से पहले पूरा किया है। 69 आरसीसी के ओसी बीएल शाह ने बताया कि जम्मू लोकसभा क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से 55 मीटर का कोरगा पुल, 40 मीटर का सानू पुल जिसकी लागत ढाई करोड़ है, 50 मीटर का चिनैनी पुल जिसकी लागत पौने तीन करोड़ है, और 16 मीटर का दरसू पुल 80 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। ये सभी पुल जम्मू-श्रीनगर हाईवे को धार सड़क से जोड़ने में मदद करेंगे, साथ ही चिनाब वैली को जोड़ने वाले बनी-भद्रवाह मार्ग पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed