{"_id":"6538fcbe73ea26d0800637e1","slug":"jammu-kashmir-e-challan-been-cut-but-not-being-paid-7500-cases-pending-in-srinagar-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कट गया है ई-चालान, पर नहीं जा रहे करने भुगतान, श्रीनगर में 7500 मामले लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कट गया है ई-चालान, पर नहीं जा रहे करने भुगतान, श्रीनगर में 7500 मामले लंबित
Wed, 25 Oct 2023 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 25 Oct 2023 05:02 PM IST
सार
श्रीनगर शहर में 7500 के करीब ई चालान लंबित हो गए। हाल में इनके नाम का नोटिस जारी किया गया है। श्रीनगर रूरल में भी 1600 लोग ऐसे पाए गए, जिन्होंने ई चालान भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर यातायात पुलिस की ओर से दो साल पहले ई चालान की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों की पुलिस ई चालान काटती है, जिसका अदालत में भुगतना करना होता है। लेकिन लोग अदालत में पहुंच ही नहीं रहे हैं। इसकी वजह से श्रीनगर शहर में 7500 के करीब ई चालान लंबित हो गए। हाल में इनके नाम का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर रूरल में भी 1600 लोग ऐसे पाए गए, जिन्होंने ई चालान भुगतान नहीं किया है। जम्मू शहर की बात करें, तो पिछले 3 महीनों में 50 से ऐसे ज्यादा वाहन चालक हैं, जिनको ऑनलाइन चालान भेजा गया, लेकिन उक्त लोग भी अदालत में चालान का भुगतान करने के लिए नहीं पहुंचे। इनके नाम का भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, ई चालान काटने के दौरान वाहन को छोड़ दिया जाता है। बाद में उक्त वाहन चालक चालान का भुगतान के लिए अदालत में नहीं पहुंचते। बड़े स्तर पर लोग किए गए चालान को नजरअंदाज कर रहे हैं। यातायात पुलिस के पास इसका कोई हल नहीं। विभाग के एसएसपी स्तर के अफसर के पास भी इसका कोई ठोस जवाब नहीं है।
विज्ञापन
हमारा काम चालान काटना है। अब लोग चालान का भुगतान करने के लिए अदालत क्यों नहीं जा रहे हैं, यह तो वही बता सकते हैं। -मुज्जफर अहमद, एसएसपी ट्रैफिक श्रीनगर।