फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Drug smugglers cracked now jailed for one year what is PITNDPS Act

जम्मू कश्मीर: नशा तस्करों पर नकेल, अब एक साल की होगी जेल, जानें क्या PITNDPS एक्ट

Thu, 13 Oct 2022 12:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Oct 2022 12:04 PM IST
सार

अब बार-बार नशा तस्करी में पकड़े जाने वाले कुख्यात नशा तस्करों पर प्रिवेंशन ऑफ इलीक्टि ट्रैफिकिंग नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक ( PITNDPS) एक्ट लगाया जाएगा। जानें क्या है पीएसए, पीआईटीएनडीपीएस।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Drug smugglers cracked now jailed for one year what is PITNDPS Act
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर में नशा तस्करी में बार-बार पकड़े जाने वाले तस्कर अब एक साल के लिए जेल में जाएंगे। जैसे किसी कुख्यात अपराधी पर पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) लगाकर उसे एक से दो साल के लिए जेल में डालता है। ठीक इसी तरह अब बार-बार नशा तस्करी में पकड़े जाने वाले कुख्यात नशा तस्करों पर प्रिवेंशन ऑफ इलीक्टि ट्रैफिकिंग नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक (पीआईटीएनडीपीएस) एक्ट लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। पिछले 20 दिन में ऐसे तीन कुख्यात तस्करों पर उक्त एक्ट लगाया गया है। इसके बाद इन लोगों को एक साल के लिए सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जिले के सभी थानेदारों से कहा गया है कि वह अपने अपने इलाके में सक्रिय सभी बड़े नशा तस्करों की पहचान करें। ऐसे तस्करों को चिन्हित करें, जिन पर पहले से 4 से 5 मामले चल रहे हों और वह अब भी लगातार इस तरह की तस्करी में शामिल हों। इनको गिरफ्तार करें और इनकी सिफारिश जिला प्रशासन से करें, ताकि इन पर पीआईटीएनडीपीएस लगाकर जेल में भेजा जाएगा। हाल ही में मीरां साहिब में दो लोगों पर पीआईटीएनडीपीएस लगा है, जबकि एएनटीएफ ने भी एक आरोपी पर पीआईटी लगाया था। 
विज्ञापन


क्या है पीएसए, पीआईटीएनडीपीएस
जब कोई अपराधी बार बार किसी अपराध में संलिप्त हो, तो संबंधित पुलिस इसका डोजियर तैयार करती है। इसमें बताया जाता है कि उक्त अपराधी समाज के लिए खतरा बन चुका है, जिसका बाहर रहना समाज के लिए खतरा है। लिहाजा इसे एक साल या दो साल के लिए पीएसए लगाकर जेल में रखा जाए। पीएसए के तहत एक दो साल जेल में ही रहना पड़ता है। ठीक पीएसए की तरह ही पुलिस ने नशा तस्करों को भी समाज के लिए खतरा बताया है। इसलिए अब जो कोई भी तस्कर नशा तस्करी के 4 से 5 मामलों में पाया जाता है। उस पर पीआईटीएनडीपीएस लगाने की सिफारिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर थाना क्षेत्र में 6 से 7 कुख्यात तस्कर सक्रिय
सूत्रों का कहना है कि जिले के लगभग सभी 27 थाना क्षेत्रों में ऐसे 6 से 7 कुख्यात तस्कर सक्रिय हैं, जो बार-बार नशा तस्करी में सक्रिय हो रहे हैं। इन पर पुलिस की पैनी नजर है। इनकी कुंडली पुलिस ने निकाली हुई है और इन पर कार्रवाई करने के लिए गिरफ्तारी करने के लिए जगह जगह छापे मारने और विशेष नाके स्थापित करने के लिए कहा गया है। 


नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की जरूरत
इस समय सबसे अधिक चुनौती नशा तस्करी बन चुकी है। ऐसे में नशा तस्करों पर सख्ती की जरूरत है। इसलिए ऐसे तस्करों की पहचान की जा रही है, जो बार-बार नशा तस्करी में शामिल हो रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई के लिए पीआईटीएनडीपीएस लगाने की सिफारिश की जाएगी, ताकि शहर में नशे की चेन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।  -चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed