फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir : Dr Jitendra Singh took oath as Minister of State for the third consecutive time

जम्मू कश्मीर: मधुमेह विशेषज्ञ से तीसरी बार मंत्री बने डॉ. जितेंद्र सिह, भाजपा के टॉप थिंक टैंक में शामिल

Mon, 10 Jun 2024 05:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

डॉ. जितेंद्र सिंह के रहते हुए जम्मू-कश्मीर में कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। साथ ही वह पीएमओ में मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir : Dr Jitendra Singh took oath as Minister of State for the third consecutive time
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सभी कयासों पर विराम लगाते हुए उधमपुर से सांसद बने डॉ. जितेंद्र सिंह एक बार फिर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रपति भवन में शपथ ली। उन्होंने न सिर्फ सांसदी में बल्कि केंद्रीय मंत्री के रूप में भी हैट्रिक लगाई है। वह जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे नेता हैं, जिनको लगातार तीन बार की केंद्रीय सरकार में शामिल किया गया हो।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण से पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जम्मू से सांसद के रूप में हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद जुगल किशोर के भी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है, परंतु भाजपा के टॉप थिंक टैंक में शामिल डॉ. जितेंद्र सिंह ने बाजी मार ली। बताते चलें कि डॉ. जितेंद्र सिंह के रहते हुए जम्मू-कश्मीर में कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। साथ ही वह पीएमओ में मंत्री रहे हैं। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के खिलाफ उन्होंने तीसरी बार बड़े अंतर से जीत हासिल की। यह उपलब्धियां उनके पक्ष में रहीं।
विज्ञापन


शपथ लेने से पहले ही बधाइयों का तांता

डॉ. सिंह के शपथ लेने से पहले ही उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं द्वारा बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने शपथ लेने से पहले ही उन्हें बधाई दे दी। डॉ. सिंह ने अपने दिल्ली आवास पर कार्यकर्ताओं को विशेष भोज के लिए दिन में ही बुला लिया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे 250 लोगों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमेह विशेषज्ञ से तीसरी बार मंत्री बने तक

वर्ष 2010 में डॉ. जितेंद्र सिंह मेडिकल कालेज जम्मू में बतौर मधुमेह विशेषज्ञ तैनात थे। अचानक उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उस समय भाजपा जम्मू -कश्मीर में इतनी प्रभावी नहीं थी। वर्ष 2014 में उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया। वह बड़े पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हरा दिया। इसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया। तब से जितेंद्र सिंह ने मंत्रिमंडल में अपना स्थान बरकरार रखा। वह पीएमओ में रहकर प्रधानमंत्री के टच में रहे। साथ ही प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed