{"_id":"63dcb3b28b4d1606d14e1e7f","slug":"jammu-kashmir-doda-thathri-area-verge-of-devastation-like-joshimath-cracks-in-12-houses-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जोशीमठ जैसी तबाही के मुहाने पर डोडा का ठाठरी इलाका, नई बस्ती में बने 12 घरों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जोशीमठ जैसी तबाही के मुहाने पर डोडा का ठाठरी इलाका, नई बस्ती में बने 12 घरों में दरारें
Fri, 03 Feb 2023 12:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 12:42 PM IST
सार
एसडीएम ठाठरी ने बताया कि सरकार ग्रामीणों को राहत देने के लिए काम कर रहा है। जल्द से जल्द इस मामले में समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
डोडा के गांव में आई दरारें
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोशीमठ जैसी तबाही के मुहाने पर डोडा का ठाठरी इलाका भी आ गया है। यहां की नई बस्ती में जमीन धंसने से 10 से 12 घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। लगातार दरारें आने के बाद लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले एक घर में दरार आई थी। इसके बाद लगातार अन्य घर भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसडीएम ठाठरी ने अतहर अमीन जरगर ने बताया कि दिसंबर में एक घर में दरार की सूचना मिली थी। अभी तक 6 इमारतों में दरारें आ गई हैं यह लगातार बढ़ने लगी हैं। यह क्षेत्र धीरे-धीरे डूब रहा है। सरकार जल्द से जल्द समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन