{"_id":"67221e27c9c97c3c010cb6f2","slug":"jammu-kashmir-diwali-gift-from-ssp-baramulla-kashmiri-pandit-families-got-a-gift-of-happiness-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: एसएसपी बारामूला ने दिया दिवाली उपहार, कश्मीरी पंडित परिवारों को मिली खुशियों की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: एसएसपी बारामूला ने दिया दिवाली उपहार, कश्मीरी पंडित परिवारों को मिली खुशियों की भेंट
Wed, 30 Oct 2024 05:25 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:25 PM IST
सार
बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद जैद मलिक ने दिवाली के अवसर पर ट्रांजिट एकोमोडेशन ओडिना में कश्मीरी पंडित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
बारामूला एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बारामूला मोहम्मद जैद मलिक-जेकेपीएस, ने आज ट्रांजिट एकोमोडेशन ओडिना का दौरा किया, जहां उन्होंने कश्मीरी पंडित परिवारों से बातचीत की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसडीपीओ पट्टन, डीएसपी पीसी पट्टन बीएन एसएसबी के कमांडर और पीएस पट्टन के एसएचओ भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
एसएसपी बारामूला ने परिवारों के बीच मिठाइयां बांटकर त्योहार की रात को खुशी और आनंद का माहौल बनाया। अपने संदेश में, उन्होंने कहा कि दिवाली हमें समाज के सभी वर्गों के साथ खुशी और आनंद साझा करने की याद दिलाती है। उन्होंने लोगों की सेवा भाईचारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने और मानवता के लिए निस्वार्थ सेवा के महत्व पर भी बल दिया।
विज्ञापन
यह गतिविधि एसएसपी बारामूला की सामुदायिक भागीदारी और त्योहारी मौसम में सामंजस्य को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे पहले एसएसपी बारामूला ने बारामूला जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित चुनाव सुनिश्चित करके लोक सेवा के प्रति अपनी समर्पण का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन