जम्मू कश्मीर डीजीपी: हिजबुल चीफ आतंकी सलाहुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई जल्द, आतंकियों के ठिकाने हो रहे ध्वस्त
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कश्मीर और जम्मू संभाग में जिला स्तर पर विशेष जांच इकाइयां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शनिवार कहा कि पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सैयद सलाहउद्दीन और अन्य पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा, पुलिस इसके लिए योजना बना रही है।
इससे पहले पाकिस्तान में बैठे जैश आतंकी आशिक नेंगरू के घर व दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी गुलाम नबी खान उर्फ अमीर के घाटी में स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।
2022 में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत 649 आतंकी मददगारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आतंकियों व हथियार पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए गए 50 वाहन जब्त किए हैं। दहशतगर्दों को पनाह देने के लिए इस्तेमाल किए 28 घरों और अन्य भवनों को सील कर दिया गया है।
डीजीपी ने कहा, कश्मीर और जम्मू संभाग में जिला स्तर पर विशेष जांच इकाइयां गठित की गई हैं, ताकि कार्रवाई में तेजी लाई जा सके।
हिजबुल आतंकी आमिर का मकान बुलडोजर से ढहाया
आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का कड़ा अभियान जारी रखते हुए अनंतनाग प्रशासन ने पहलगाम के लिवर गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान के घर को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया।
आमिर इस समय पाकिस्तान में है। वह आतंकवाद के शुरुआती दौर (90) के दशक में पाकिस्तान चला गया था। अधिकारियों ने बताया कि आमिर यूनाइटेड जिहाद काउंसिल का उपाध्यक्ष है। वह मूल रूप से अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके के लिवर गांव का रहने वाला है।
उसने तीन मरला सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया था। इससे पहले प्रशासन ने राजपोरा पुलवामा के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर आशिक नेंगरू के घर को बुलडोजर से ढहा दिया था। वह घर भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया था।