फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Animal market every Sunday in Lakhanpur, Jammu and Kashmir, cattle fair will be held on the first Sunday of the month

स्वरोजगार: जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में हर रविवार पशु मंडी, माह के पहले संडे होगा पशु मेला

Sat, 27 Nov 2021 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 27 Nov 2021 02:15 AM IST
सार



जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इसके तहत डेयरी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर रविवार पशु मंडी और माह के पहले रविवार को पशु मेला आयोजन के लिए एसओपी जारी कर दी है। कठुआ मुख्य पशुपालन अधिकारी को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। 

 

विज्ञापन
Animal market every Sunday in Lakhanpur, Jammu and Kashmir, cattle fair will be held on the first Sunday of the month
गाय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर रविवार पशु मंडी और माह के पहले रविवार को पशु मेला आयोजन के लिए एसओपी जारी कर दी है। पशुपालन विभाग निदेशालय ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। पशु मंडी और पशु मेले का आयोजन प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर स्थित रिंडर पेस्ट चेक पोस्ट पर किया जाएगा। कठुआ जिला के मुख्य पशुपालन अधिकारी को पशु मंडी और पशु मेला आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पशुपालकों को हर रविवार पशुओं की खरीद और बिक्री की सुविधा मिलेगी। इस मंच से पशुपालक अच्छी नस्ल के पशु खरीद और बेच सकेंगे।आदेश के अनुसार पशु मंडी और मेले में जम्मू-कश्मीर के एकीकृत डेयरी विकास योजना के लाभार्थी पशुपालकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। दूसरे राज्यों के पशु व्यापारियों को निर्धारित सत्यापन के बाद यहां आने का अवसर दिया जाएगा। पशु व्यापारियों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर, डेयरी संबंधी जानकारी लेकर पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


पशु पर लगेगा टैग, होगी निगरानी
मंडी और मेले से खरीद के बाद पशु कहां ले जाया जा रहा है, उसकी पूरी निगरानी होगी। खरीद होते ही पशु पर टैग लगाया जाएगा, जिसे आईएनएपीएच पोर्टल पर अपलोड करना होगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पशु जिस जगह ले जाने के लिए खरीदा गया है, वहीं ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी से 500, खरीदार से 100 रुपये शुल्क
दूसरे राज्य से लाए गए पशु को मंडी और मेला स्थल पर रखने के लिए एक दिन का कुल 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 500 रुपये व्यापारी से जबकि 100 रुपये खरीदार से बतौर फीस लिए जाएंगे।

डीसी कठुआ तैनात करेंगे मजिस्ट्रेट
पशु मंडी और मेला स्थल पर पशुओं की खरीद-बिक्री को मजिस्ट्रेट सत्यापित करेगा। जिला उपायुक्त कठुआ एक मजिस्ट्रेट नियुक्त करेंगे। पूरी व्यवस्था में विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पशुपालकों को किसी तरह की परेशान न हो। इसमें दुग्ध उत्पादकों से लेकर पशु नस्ल पर काम करने वाले ब्रीडर को सुविधा दी जाएगी।


किसान आय रेटिंग में जम्मू-कश्मीर तीसरे स्थान पर
जममू। नेशनल इंस्टीट्यूट टांसफॉर्मिंग इंडिया (एनआईटीआई) आयोग के वार्षिक सर्वेक्षण में जम्मू-कश्मीर ने किसानों की पारिवारिक आय अखिल भारतीय रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही है। एक साल के भीतर कृषि व संबद्ध क्षेत्र की रैंकिंग में भी जम्मू-कश्मीर ने व्यापक सुधार किया है। प्रदेश 22वें स्थान से पाचवें पायदान पर पहुंच गया है। पशु, भेड़ पालन एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह में रैंकिंग सुधार की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed