फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Demonstration in Rajouri GMC keeping dead body on the road

जम्मू-कश्मीर: शव को सड़क पर रखकर राजोरी जीएमसी में प्रदर्शन, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी महिला की मौत

Sat, 22 Jul 2023 06:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

राजोरी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके मायके वालों ने जीएमसी में प्रदर्शन कर शव को कब्जे ले लिया। उनकी मांग थी कि महिला के पति की गिरफ्तारी की जाए। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Demonstration in Rajouri GMC keeping dead body on the road
राजोरी में प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के पलूलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत को लेकर जीएमसी राजोरी में परिजनों ने जमकर बवाल मचाया। एक घंटे तक शव को सड़क में रखकर प्रदर्शन किया। शनिवार को जीएमसी में पोस्टमार्टम से पहले मायके वालों ने शव को कब्जे में हंगाम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मृतक महिला के पिता मंजूर हुसैन ने बताया कि उनकी बेटी शाजिया कौसर के पति जफर इकबाल ने परिवार के अन्य सदस्यों क्व साथ मिलकर उनकी बेटी की निर्मम हत्या की है। पिता ने बताया कि जब उनको उनकी बेटी की मौत की खबर लगी तो वो उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


उसके उसके पति जफर ने उनके साथ बातचीत करने के बजाये दुर्व्यवहार किया। मृतका के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने शव को जीएमसी के बाहर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। मांग रखी कि जब तक पति और ससुराल के अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह शव को सड़क पर रख कर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं मायके वाले इस बार पर भी अड़े रहे कि वह शव ससुराल वालों को नहीं देंगे। करीब एक घंटे के धरने प्रदर्शन के बाद डीएसपी मुदस्सर हुसैन और एसएचओ राजोरी शौकत अहमद मौके पर पहुंचे। महिला के मायके वालों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा। इसके बाद जफर को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed