फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Death of children due to fake medicine, warrant against many including drug maker

जम्मू-कश्मीर: नकली दवा से बच्चों की मौत का मामला, दवा निर्माता समेत कई के खिलाफ वारंट

Fri, 23 Apr 2021 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 06:12 PM IST
सार

इस मामले में 1 जून 2020 को मुकदमा दर्ज किया गया था। कोल्डबेस्ट-पीसी सिरप का निर्माण सिरमौर (हिमाचल) की डिजिटल विजन ने किया था। इस मामले में निर्माण कंपनी, जम्मू स्थित जंडियाल फार्मास्यूटिकल्स, जामवाल मेडिकल हॉल रामनगर समेत कई लोग आरोपी हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Death of children due to fake medicine, warrant against many including drug maker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उधमपुर जिले के रामगनर में नकली दवा खाने से हुई बच्चों की मौत के मामले में स्थानीय अदालत ने दवाई बनाने वाली हिमाचल के सिरमौर की कंपनी के मालिकों, जम्मू स्थित डीलर, रामनगर स्थित दवा दुकान के मालिकों समेत कई अन्य के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। सभी आरोपियों को सुनवाई के दौरान मौजूद रहना होगा। 

विज्ञापन


जम्मू के मुख्य न्यायिक अधिकारी अमरजीत सिंह ने गुरुवार को आदेश दिया है कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को समन पहुंचाया जाए। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


आरोपियों को 20 हजार रुपये की जमानत राशि निर्धारित की गई है। सीजेएम जम्मू अमरजीत सिंह लांगेह ने अपने आदेश में कहा कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि जनता के लिए बड़े पैमाने पर दवाओं के निर्माण के दौरान ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों को पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में प्रथम दृष्टया पूर्वोक्त अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के सबूत हैं। अदालत में जून 2020 से आरोपियों के खिलाफ प्रक्रिया जारी है। बता दें कि जनवरी 2020 को  रामनगर में कफ सीरप लेने से लगभग एक दर्जन बच्चों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed