फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Dead body of a person found at home in Chinar, police handed it over to family members after po

Jammu Kashmir: चिनौर में घर पर मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

Sat, 04 Jan 2025 05:25 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 04 Jan 2025 05:25 PM IST
सार

चिनौर के दुर्गा नगर में गुरुवार रात एक व्यक्ति, रोशन लाल का शव उसके घर पर पाया गया। मृतक की पहचान 49 वर्षीय रोशन लाल के रूप में हुई, जो आंध्रप्रदेश का निवासी था और अपने परिवार के साथ बनतालाब में रह रहा था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Dead body of a person found at home in Chinar, police handed it over to family members after po
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

चिनौर पुलिस चौकी के अंतर्गत दुर्गा नगर में स्थित गुरुवार रात को एक व्यक्ति का शव उसी के घर पर मिला। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को चिनौर पुलिस को फोन आया कि दुर्गा नगर में स्थित अपने ही घर पर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लिया। चिनौर पुलिस चौकी प्रभारी सुग्रीव शर्मा ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान (49) रोशन लाल पुत्र गोपाल जयशी निवासी आंध्रप्रदेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जो वर्तमान समय में अपने परिवार के साथ दुर्गा नगर बनतालाब में रहता था। कुछ दिन पहले ही परिवार वाले आंध्रप्रदेश गए थे। वीरवार को सुबह घर वालों ने फोन किया, लेकिन रोशन ने फोन नहीं उठाया। परेशान रोशन की पत्नी ने जम्मू में स्थित अपनी बहन को फोन किया। जब बहन उनके घर पहुंची तो देखा कि रोशन घर पर बेसुध पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने चिनौर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीएमसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed