{"_id":"63edcc31f40f3282c9096e03","slug":"jammu-kashmir-crime-branch-submits-progress-report-of-bajir-murder-case-in-court-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: क्राइम ब्रांच ने बजीर हत्याकांड की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी, मंगलवार को एक और आरोपी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: क्राइम ब्रांच ने बजीर हत्याकांड की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में सौंपी, मंगलवार को एक और आरोपी धरा
Thu, 16 Feb 2023 11:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:54 AM IST
सार
प्रगति रिपोर्ट में बताया गया हैं मुख्य आरोपी हरमीत सिंह समेत चार आरोपी न्यायिक हिरासत में है। मामले में 14 फरवरी को एक ओर आरोपी को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुचर्चित त्रिलोचन सिंह बजीर हत्याकांड में क्राइम ब्रांच नई दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट में बुधवार को मामले की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। राज्य बनाम हरमीत सिंह व अन्य के मामले में सौंपी गई प्रगति रिपोर्ट में बताया गया हैं मुख्य आरोपी हरमीत सिंह समेत चार आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
इनमे हरप्रीत सिंह खालसा निवास हनुमान रोड नई दिल्ली मौजूदा समय में डिग्याना जम्मू, सरदार जगपाल सिंह निवासी सेक्टर सेक्टर दस नानक नगर जम्मू, हरजिंद्र सिंह रैना निवासी अकाली कुंवर सिंह नगर डिग्याना जम्मू और सुदर्शन सिंह वजीर ववासी त्रिकुटा नगर जम्मू न्यायिक हिरासत में हैं और इस मामले में जांच जारी है। प्रगति रिपोर्ट में बताया गया कि मामले में 14 फरवरी को एक ओर आरोपी को पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन