फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu- Kashmir: Councils could not start work even after the elections are over

जम्मू-कश्मीर : चुनाव संपन्न होने के बाद भी परिषदें काम शुरू नहीं कर पाईं

Sun, 21 Feb 2021 02:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 21 Feb 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन

जिला विकास परिषद के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश के सभी जिलों में पूरी होने के बावजूद भी अभी तक जिला स्तर पर परिषदें अपना कामकाज शुरू नहीं कर पाई हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से जिला विकास परिषद के कामकाज के अलावा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों के प्रोटोकॉल व अधिकारों को लेकर अधिसूचना जारी होने का सबको बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


जम्मू जिले में डीडीसी सदस्यों का कहना है कि जिला विकास परिषद का कामकाज शुरू होना चाहिए ताकि जन आकांक्षाओं को जल्द पूरा किया जा सके । जिला विकास परिष्द जम्मू के उपाध्यक्ष सूरज सिंह का कहना है कि कार्यालय से लेकर सरकारी अधिसूचना के जल्द जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जब तक सरकारी निर्देशावली जारी नहीं होती और कार्यालय नहीं मिलता तब तक कामकाज शुरू नहीं हो पाएगा। जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि कार्यालय से लेकर काम करने के तौर तरीकों पर सरकारी अधिसूचना 22 या 23 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी की 60 हजार कनाल भूमि पर अतिक्रमण

जम्मू में डीडीसी अध्यक्ष 25 को लगाएंगे जनता दरबार
जिला विकास परिषद जम्मू के अध्यक्ष भारत भूषण जनता की समस्याओं का हल करने के लिए अपने निजी प्रयास से जनता दरबार लगाने का सिलसिला 25 फरवरी से करेंगे। 25 फरवरी को गैंक पंचायत घर भलवाल में जनता दरबार सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। भारत भूषण का कहना है कि पीएचई, बिजली, कृषि समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को नोटिस जारी कर जनता दरबार में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इस कवायद का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही हल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed