{"_id":"607fd2f08ebc3eb92e77ea0f","slug":"jammu-kashmir-corona-outbreak-again-tourists-ratio-fall-down-by-30-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कोरोना का फिर बढ़ा प्रकोप, 30 फीसदी तक घट गए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कोरोना का फिर बढ़ा प्रकोप, 30 फीसदी तक घट गए पर्यटक
Wed, 21 Apr 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:53 PM IST
सार
लखनपुर कॉरिडोर से रोजाना 7 से 8 हजार की जगह अब सिर्फ 4 से 5 हजार लोग ही दाखिल हो रहे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में पर्यटन पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने में ही सड़क मार्ग से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 फीसदी तक गिरावट आ गई है। रोजाना लखनपुर कॉरिडोर पर सात से आठ हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा गिरकर चार से पांच हजार जांच तक सीमित हो गया है।
हालांकि, लखनपुर में टेस्टिंग काउंटर बढ़ाकर सैंपल जांच क्षमता बढ़ाकर 10 हजार की गई है। नोडल अधिकारी डॉ. संदीप रैना ने बताया कि वर्तमान में रोजाना चार से पांच हजार लोगों की जांच लखनपुर कॉरिडोर पर की जा रही है। पहले यह आंकड़ा सात से आठ हजार के बीच था।
यह भी पढ़ें- जम्मू में मेटाडोर और अन्य यात्री वाहन सड़कों से गायब, मेटाडोर संचालकों ने की हड़ताल
विज्ञापन
लेकिन कोरोना की लहर तेज होने के साथ ही तीस फीसदी तक लोगों की प्रदेश में आमद में कमी आई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 20 कोरोना जांच काउंटर सक्रिय हैं। ट्रकों के चालकों और सह चालकों की जांच को बढ़ाने के लिए चार नए काउंटर अगले दो दिन में स्थापित कर दिए जाएंगे।