फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Coordination Committee for the overall development of the logistics sector, the committee will finalize the logistics policy and planning

जम्मू-कश्मीर: रसद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बनी समन्वय कमेटी, रसद नीति और योजना को अंतिम रूप देगी समिति

Sat, 24 Apr 2021 12:55 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 24 Apr 2021 12:55 PM IST
सार

रसद क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर का विकास होगा। वेयर हाउस को भी विकसित किया जाएगा। ड्राई पोर्ट भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Coordination Committee for the overall development of the logistics sector, the committee will finalize the logistics policy and planning
सांकेतिक तस्वीर (जम्मू-कश्मीर) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में रसद क्षेत्र (भंडारण और पारगमन के संसाधनों या उत्पादों का प्रबंधन) के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार ने रसद समन्वय कमेटी के गठन को मंजूरी प्रदान की है। कमेटी में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव को चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन


कृषि उत्पाद और किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, परिवहन विभाग के आयुक्त, मंडलायुक्त जम्मू, मंडलायुक्त कश्मीर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर के निदेशक को कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के रसद क्षेत्र के प्रतिनिधि को भी कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: 18 से 45 आयु वर्ग के लिए 28 से कोविड वैक्सीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी प्रदेश में रसद नीति और योजना को अंतिम रूप देगी। इसके अलावा कारगो मूवमेंट को ग्रीन चैनल्स के माध्यम से सरल बनाने का काम होगा। रसद क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर का विकास होगा। वेयर हाउस को भी विकसित किया जाएगा। ड्राई पोर्ट भी बनाया जाएगा।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जम्मू की निदेशक को रसद सेल को अपनी अध्यक्षता में स्थापित करने के लिए कहा गया है और उन्हें केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय से समन्वय बनाकर जम्मू-कश्मीर में रसद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed