{"_id":"626d1fc5ad0cc460295e38ef","slug":"jammu-kashmir-constable-posted-arnia-police-station-commits-suicide-shooting-himself-with-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: अरनिया थाने में तैनात सिपाही ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की, श्रीनगर सड़क हादसे में जवान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: अरनिया थाने में तैनात सिपाही ने रायफल से गोली मारकर आत्महत्या की, श्रीनगर सड़क हादसे में जवान की मौत
Sat, 30 Apr 2022 05:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 05:09 PM IST
सार
अरनिया थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी अन्य अधिकारियों को दी। मौके पर एसएसपी पहुंचे और उन्होंने कर्मियों से घटना के बारे में जाना।
विज्ञापन
अरनिया थाने पहुंचे एसएसपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के अरिनया थाने में तैनात सिपाही सिपाही पंकज वर्मा ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह गांव पसगाल बिशनाह के रहने वाले थे। थाने में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य कर्मी घबरा गए। जब तक उन्हें पता चलता तब तक पंकज लहूलुहान होकर गिरे हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी थाने पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से घटना की जानकारी ली। उधर गांदरबल जिले में सैन्य काफिले में लगा वाहन पलटने से एक जवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगन के मस्जिद मोड सुंबल बाला गुंड इलाके के पास काफिले के साथ चल रहा वाहन पलट गया। इसमें एक जवान की मौत तथा दो जख्मी हो गए। तहसीलदार गुंड जावेद इकबाल ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन