{"_id":"64acddcf3558cde1970f4765","slug":"jammu-kashmir-conspiracy-to-infiltrate-in-nowshera-sector-of-rajouri-one-intruder-killed-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की साजिश, सुरक्षाबलों ने घुसपैठिया किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की साजिश, सुरक्षाबलों ने घुसपैठिया किया ढेर
Tue, 11 Jul 2023 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नौशेरा
अमर उजाला नेटवर्क, नौशेरा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:31 AM IST
सार
नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में एलओसी पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद सोमवार को सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया।
विज्ञापन
Security Forces (File)
- फोटो : PTI
विस्तार
जिला रोजारी के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद सोमवार को सेना ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिये को मार गिराया, जबकि तीन से चार घुसपैठिये भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मारे गए दहशतगर्द की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि इस बारे में सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों ने बताया कि रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि रूबलीधारा में एलओसी पर सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। नाइट विजन डिवाइस में घुसपैठिए हरकत करते नजर आए। सेना ने संयम का परिचय देते हुए संदिग्धों को और नजदीक आने दिया। रेंज में आने के बाद जवानों के ललकारने पर घुसपैठियों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
सेना ने पुख्ता जवाब देते हुए एक घुसपैठिये को मार गिराया, जबकि उसके तीन से चार साथी वापस भाग निकले। सेना ने सोमवार सुबह पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जो देर रात तक जारी था। बताया जा रहा है सेना ने एलओसी से घुसपैठिए का शव शाम 7 बजे बरामद कर लिया है।
पिछले माह कुपवाड़ा में मारे गए थे चार घुसपैठिये
हाल ही में 23 जून को कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार दहशतगर्दों को मार गिराया था। वे माच्छिल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।