{"_id":"630126d87c60060af968dbde","slug":"jammu-kashmir-congress-said-making-non-local-voters-in-state-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Congress: गैर स्थानीय लोगों को प्रदेश में मतदाता बनाना अवैध, नेकां की बैठक में होगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Congress: गैर स्थानीय लोगों को प्रदेश में मतदाता बनाना अवैध, नेकां की बैठक में होगी शामिल
Sun, 21 Aug 2022 09:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:14 AM IST
सार
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने श्रीनगर में कहा कि पार्टी नेकां की सर्वदलीय बैठक में भाग लेगी। गैर स्थानीय मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का कांग्रेस विरोध करेगी। इस मुद्दे को कानूनी चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
श्रीनगर में बैठक के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का कांग्रेस विरोध करेगी। इस मुद्दे को कानूनी चुनौती दी जाएगी। यह बात शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने श्रीनगर में कही।आरोप लगाया कि गैर स्थानीय लोगों को जम्मू-कश्मीर में मतदाता का अधिकार देना अवैध है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ सोमवार 22 अगस्त को नेकां की ओर से रखी गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस हिस्सा लेगी और मुद्दे पर चर्चा करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष इस बैठक में शामिल होंगे। पाटिल शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर श्रीनगर के हुए कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी कानूनी रूप से इस मुद्दे पर लड़ेगी और एक जनहित याचिका दायर करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विकार रसूल ने पदभार संभाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं के सवाल पर पाटिल ने कहा, आजाद ने किसी पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने स्वास्थ्य के आधार पर पद लेने से इनकार किया है। प्रदेशाध्यक्ष के लिए रसूल का नाम आजाद ने ही प्रस्तावित किया था।