फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Congress protest: Congress protest against action Rahul Gandhi

jammu kashmir Congress protest: राजभवन घेरने का प्रयास विफल, शहीदी चौक पर रोके गए कांग्रेसी, सौ से अधिक हिरासत में लिए

Thu, 16 Jun 2022 10:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 10:07 PM IST
सार

पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में पार्टी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर एजेंसियों का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
jammu kashmir Congress protest: Congress protest against action Rahul Gandhi
जम्मू में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में वीरवार को चौथे दिन भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, राजभवन का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शहीदी चौक पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया

सौ से अधिक नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां से उन्हें ढाई घंटे बाद छोड़ा गया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

केंद्र पर एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप

केंद्र सरकार पर विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में लोकतांत्रिक संस्कृति को नष्ट करने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस इस तरह के हथकंडों के आगे नहीं झुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष

मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखकर लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी। सरकार की विपक्ष के खिलाफ नीतियों का जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस आंदोलन को तेज करेगी।

देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

भाजपा सरकार जनता को ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए हथकंडे अपना रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, रवींद्र शर्मा, ठाकुर भलवान सिंह, मनमोहन सिंह, शाह मोहम्मद चौधरी और उदय चिब आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed